Aaj Ka Rashifal: आज वृषभ समेत 3 राशियों को मिलेगा रुका हुआ पैसा, पढ़ें 29 नवंबर का राशिफल

Spread the love

मेष राशि:
किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले उसके संदर्भ में पूरी जानकारी किसी विशेषज्ञ अनुभवी से लें, नहीं तो नुकसान होना तय है. इसके अलावा आज मानसिक तनाव रहेगा.

वृषभ राशि:
कारोबार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे. साथ ही रुका पैसा मिलेगा. भवन-भूमि से संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें. आज संतान की उन्नति होना संभव है.

मिथुन राशि:
अकारण हो रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी. परिवार में उत्सवपूर्ण माहौल बना रहेगा. हालांकि, ज्यादातर समय किसी अपने की निजी समस्या का समाधान खोजने में व्यतीत होगा. आज आप अपने खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे.

कर्क राशि:
निर्णय शक्ति कमजोर होने के कारण गलत फैसले ले सकते हैं. आज का दिन पूंजी निवेश के लिए उपयुक्त है.

सिंह राशि:
आपके चिड़चिड़े स्वभाव से सभी लोग नाराज रहेंगे. हालांकि, विदेश जाने में आ रही परेशानी दूर होगी. पैसा कमाने की चाह में गलत मार्ग पर जाने से बचें, अन्यथा पैसा और नाम दोनों हाथ से जाएंगे.

कन्या राशि:
अपनी मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे. इसके अलावा पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. कन्या राशि वालों को संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. उम्मीद है कि आजीविका के लिए आज यात्रा करनी होगी. कुंडली में वाहन सुख और धन आगमन का भी योग है.

तुला राशि:
दुविधा की स्थिति निर्मित होगी. आज आपको किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. इसके अलावा विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी.

वृश्चिक राशि:
आप अपने तेज दिमाग से जरूरी कार्यों को आज पूरा कर लेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये समय उपलब्धि वाला है. आपको पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. उम्मीद है कि आज आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो सुखद रहेगी.

धनु राशि:
जरूरी काम पूरे न होने की वजह से उदास रहेंगे. आज का दिन आपको बहुत सारे कटु अनुभव करवा सकता है, लेकिन आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी.

मकर राशि:
चंचल स्वभाव के कारण आपको नुकसान होना संभव है. आज आप अपने से बड़ों की बातों को सुनें. उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे. मकर राशि के जातक वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान होगा.

कुंभ राशि:
आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. इसके अलावा परिवार और दांपत्य जीवन में सुख व संतोष का अनुभव करेंगे. मौज-मस्ती और मनोरंजन से लाभ होगा. कुंडली में यात्रा के योग हैं, जो लाभप्रद रहेगी.

मीन राशि:
परिजनों के साथ आनंदप्रद यात्रा हो सकती है. इसके अलावा व्यवसायिक नए अनुबंध सफल होंगे. कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों के अधिकारियों से निजी संबंध स्थापित हो सकते हैं. हालांकि, विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा. दिनभर न्यायपक्ष उत्तम रहेगा.

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!