आज का राशिफल : आज का पंचांग: पौष कृष्ण द्वादशी–त्रयोदशी का संयोग, स्वाति–विशाखा नक्षत्र और कई शुभ योगों का निर्माण

Spread the love

मेष राशि:
आज आपके व्यवहार व कुशलता की तारीफ होगी. साथ ही वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति होगी. इसके अलावा रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संभलकर रहें. खासकर, दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद कर दें.

वृषभ राशि:
धीमी शुरुआत के बावजूद कुछ कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी. साथ ही व्यापार का विस्तार होगा. यदि आज आपको करियर में आगे बढ़ने का कोई मौका मिलता है तो उसका पूरा लाभ उठाएं.

मिथुन राशि:
संतान के कार्यों से मन दुखी होगा. हालांकि, आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा. दिन खत्म होने से पहले यात्रा हो सकती है. इसके अलावा कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे.

कर्क राशि:
आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें, इसलिए उनसे सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. हालांकि, कार्यस्थल पर आज विवाद की स्थिति निर्मित होगी. दिन खत्म होने से पहले आर्थिक मामले सुलझेंगे.

सिंह राशि:
आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है. इसके अलावा राजकीय कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं. दिन खत्म होने से पहले विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं.

कन्या राशि:
मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा, जिस कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. आज आप दांत में दर्द की समस्या से भी परेशान रहेंगे.

तुला राशि:
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. कुछ जरूरी काम पूरे होंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी. यदि आज आप दिनभर अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो किसी भी परेशानी में नहीं फसेंगे.

वृश्चिक राशि:
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा. कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर सकता है. इसके अलावा शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे.

धनु राशि:
आज आपके स्वास्थ में सुधार होगा, लेकिन आप अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. हालांकि, व्यवसाय में उन्नति होगी. साथ ही भूमि-भवन से संबंधित मामले हल होंगे.

मकर राशि:
माता-पिता का संतान से विवाद हो सकता है, जिस कारण घर में तनाव का माहौल रहेगा. इसके अलावा आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे. विवाह योग्य जातकों की शादी तय हो सकती है. दिन खत्म होने से पहले मकर राशि वालों को वाहन सुख मिल सकता है.

कुंभ राशि:
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान होगा. आज सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन पर खर्च होगा. कुंडली में विदेश जाने के योग हैं. कुंभ राशि वालों की हो रही उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे.

मीन राशि:
संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. हालांकि, जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा. आज आपको वाहन सुख मिलने के योग हैं. इसके अलावा कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा.

  • Related Posts

    Aaj ka Rashifal 14 अगस्त 2026 : दिन शुक्रवार चमकेगी किस्मत, करियर एवं रिश्तों में मिलेगी सफलता, जाने अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj ka Rashifal 14 अगस्त 2026         मेष राशिफल   संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में मन हल्का और सक्रिय महसूस होगा, चंद्रदेव…

    Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: चंद्र-केतु की जोड़ी से बदलेंगे हालात, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love     Aaj Ka Rashifal 13 August 2026         मेष राशिफल   आज कोई नया संकल्प लेने या शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!