बिलासपुर में दर्दनाक हादसा : दर्शन से लौट रहे परिवार की कार नाले में बही, 3 साल के मासूम की मौत

Spread the love

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। मंदिर से दर्शन कर लौट रहा एक परिवार नाले की तेज धार में फंस गया, जिससे उनकी कार बह गई। हादसा सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन इस हादसे में तीन साल के मासूम तेजस की पानी में बहने से मौत हो गई।

मृतक तेजस, मोहनलाल साहू का बेटा था। हादसे के बाद रातभर उसकी तलाश की जाती रही। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी पुलिस बल और डायल 112 टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, ग्रामीण युवाओं ने भी बच्चा तलाशने के लिए नाले में उतरकर मदद की, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली।

अगले दिन सुबह एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद मासूम का शव बरामद किया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरा गांव गमगीन माहौल में डूबा हुआ है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!