रायपुर के अमलीडीह में दर्दनाक हादसा: 18 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

रायपुर के अमलीडीह इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मारुति रेसिडेंसी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अमीना पटेल के रूप में हुई है। उसने दोपहर के समय अपने कमरे में यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले पुलिस उसकी मां को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। इसी बात से युवती मानसिक दबाव में आ गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई और दबाव के चलते अमीना ने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमीना के पिता महेंद्र पटेल के खिलाफ वर्ष 2022 में मंदिर हसौद थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ कई बार वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वे लगातार फरार चल रहे हैं। इसी सिलसिले में पुलिस जानकारी जुटाने के लिए उनकी पत्नी खिली पटेल को महिला थाने ले गई थी।

मां के थाने जाने के बाद अमीना घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद पड़ोसियों को घर के भीतर संदिग्ध स्थिति नजर आई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर युवती फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अमीना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!