बिलासपुर में इलाज बना मौत का कारण! आरक्षक की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में फूटा गुस्सा, परिजनों का हंगामा

Spread the love

 

बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे एक आरक्षक की जिंदगी बचाने के बजाय इलाज ही उसकी मौत की वजह बन गया।

 

 

छत्तीसगढ़/ बिलासपुर में उस वक्त मातम छा गया, जब एक आरक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरक्षक पथरी के ऑपरेशन के लिए श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। परिजनों की मानें तो ऑपरेशन के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी, लेकिन समय पर सही उपचार और जांच नहीं मिलने के कारण उसकी जान चली गई।

“जैसे ही मौत की खबर परिजनों तक पहुंची, अस्पताल परिसर में आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे परिजन और परिचितों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।”

परिजनों का साफ कहना है कि अगर समय पर सही इलाज और निगरानी मिलती, तो आज उनके अपने की जान बच सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

  • Related Posts

    “खिलाड़ी बुक” नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹22 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/छत्तीसगढ़        बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी के काले कारोबार पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एक…

    बिलासपुर की धरती से निकला इतिहास का रहस्यमयी खजाना!

    Spread the love

    Spread the love  छत्तीसगढ़/बिलासपुर स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।     छतोना गांव में तालाब खुदाई के दौरान मिला विशाल प्राचीन स्नान घाट, पुरातत्व विभाग की जांच का इंतजार  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!