कपोट में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, विविध कार्यक्रमों में दिखी संस्कृति की झलक

Spread the love


विकासखंड पाली । भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम फरगांव, कपोट विकासखंड में जनजातीय गौरव दिवस उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं को सम्मान देना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और सेवाभाव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।



इस अवसर पर विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सामूहिक भोज, कंबल वितरण तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक जनजातीय बुजुर्गों व परिवारों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सुविधाएं पहुंचाना समिति का प्रमुख लक्ष्य है।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किशोर सिंह कंवर तथा विशिष्ट अतिथि रितुजा साहू ने जनजातीय समाज की एकजुटता और उनकी सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। आयोजन का संचालन जन कल्याण सेवा समिति, बिलासपुर द्वारा किया गया। सह संयोजक दीपक सोनी एवं समिति अध्यक्ष जागों नगर ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और त्याग की मिसाल है, जो पूरे समाज को प्रेरित करता है।



कार्यक्रम स्थल पर संस्कृति प्रदर्शन, पारंपरिक नृत्य और समूह गीतों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय समाज की सरलता, परंपराएं और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।



अंत में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने तथा समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सफल बनाने पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!