भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़ 13 जून, 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने चक्रधरनगर अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
     
9 जून के सुबह  अंबेडकर चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर हुई छेड़छाड़ को देखकर आम नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी चक्रधरनगर, जूटमिल, पूंजीपथरा, पुसौर, छाल और प्रभारी साइबर शामिल थे । इन टीम में साइबर सेल और विभिन्न थानों के जवानों को अलग-अलग कार्यों में लगाया गया।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने अपने इंटेलिजेंस विभाग को सभी गतिविधियों पर निगाह रखने लगाए तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्व विभाग प्रमुखों से व्यक्तिगत चर्चा कर उन्हें आश्वस्त कराए कि शीघ्र ही घटना कारित करने वाले आरोपियों को पकड़ा जावेगा और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर सुनियोजित तरीके से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी और सभी रूट के  सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए । 

टावर डम्प लेकर करीब 5 लाख नंबरों का एनालिसिस किया गया, एक टीम ह्यूमन हिंट और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को लीड मिली जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए जिनमें एक युवक के बजरंग पारा जूटमिल के रमेश जोशी तथा दूसरा जोगीडिपा रायगढ़ के वीरेंद्र सारथी की पुष्टि हुई। जिनके संबंध में ह्यूमन हिंट से पता चला कि दोनों मजदूरी (हमाली) का काम करते हैं और कई बार रात में इन्हें साथ घूमते भी देखा गया है  जिन्हें फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया

आरोपियों के स्वीकारोति बयान में बताएं कि 8 जून रविवार को दोनों मजदूरी हमाली का काम करने पटेलपाली गए थे, शाम को दोनों साथ खाए पिए और रात को रमेश जोशी के घर बजरंग पारा गए । जहां रमेश की पत्नी ने दोनों की अवस्था देखकर विवाद की और घर से भगा दी फिर दोनों सोने के लिए शहर में इधर-उधर घूमते हुए पैदल अंबेडकर चौक पहुंचे । अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास लाईट का उजाला देखकर रूके फिर बदनियति से प्रतिमा के नीचे जमीन की गीली मिट्टी  प्रतिमा पर लगाकर पैदल ही वीरेंद्र के घर जोगीडिपा चले गए ।

अगले दिन इन्हें जानकारी हुई की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है तब यह पुलिस से लुक छिप रहे थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना समय पहने दोनों के कपड़े बरामद किया है जिसका घटना समय के फटेज से मिलान हुआ है । दोनों आरोपियों को घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 298, 324(3),353( 2), BNS जोड़ने धारा 299, 302, 196(1) (क)(ख) 196(2), 324(3) लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 9 एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3(1) के तहत आरोपी रमेश जोशी पिता कैलाश जोशी उम्र 40 वर्ष निवासी बजरंग पारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ एवं वीरेंद्र सारथी पिता राम रतन सारथी उम्र 28 साल निवासी जोगीडिपा रायगढ़ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर पेश किया जा रहा है।

  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर प्रकरण के शीघ्र पटाक्षेप में सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला , थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी छाल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी पुसौर रामकिंकर यादव, साइबर प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के साथ साइबर सेल, थाना चक्रधरनगर, जूटमिल, पुसौर, छाल, पूंजीपथरा, कोतवाली, के स्टाफ की  सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!