कटघोरा में आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

Spread the love

 

 

कोरबा/कटघोरा। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

कोरबा/कटघोरा। 02/08/2026 कटघोरा में आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा सभी पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से आज आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

 

पहला कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंडल छुरी द्वारा आयोजित समर्पण दिवस एवं गुरु पूजन उत्सव का है, जो आज सायं 5:00 बजे सांस्कृतिक भवन, छुरीकला में आयोजित होगा। इस अवसर पर लखनलाल देवांगन, कैबिनेट मंत्री, उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं कोरबा विधायक तथा प्रेमचंद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा मंडल ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचकर गुरु परंपरा और राष्ट्र समर्पण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया है।

वहीं दूसरा कार्यक्रम आज सायं 4:00 बजे सांस्कृतिक भवन, कटघोरा में आयोजित कूडो कराटे प्रतियोगिता का है, जिसमें कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा तथा खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाएगा।

 

भाजपा मंडल कटघोरा ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर दोनों कार्यक्रमों की गरिमा बढ़ाने तथा संगठन की एकजुटता का परिचय देने की अपील की है।

 

 

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    पाली में पहली बार न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ की विशेष सेवा, 27 सितंबर को लगेगा सुपर स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य परामर्श शिविर

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     सिरदर्द, माइग्रेन से लेकर ब्रेन ट्यूमर, स्लिप डिस्क, लकवा और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श   कोरबा/पाली। पाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!