आज 12 मार्च को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

मन परेशान रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृष राशि

कुटुंब में किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करे।

मिथुन राशि

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जल यात्रा या स्नान के योग हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

वाणी में मधुरता रहेगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आए में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

पिता या धर्मगुरु का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी जिसकी वजह से मन परेशान रह सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

परिवार का साथ मिलेगा। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से…

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!