एमपी-सीजी बॉर्डर पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की अवैध शराब जब्त

Spread the love

टमाटर के कैरेट में छुपाकर की जा रही थी शराब तस्करी, ट्रक चालक गिरफ्तार

कबीरधाम। बुधवार को कबीरधाम जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपए मूल्य की 400 पेटी देशी और गोवा ब्रांड की शराब जब्त की है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित आबकारी विभाग के चेकपोस्ट पर की गई।

आबकारी विभाग को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। विभाग ने जांच के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसमें टमाटर के कैरेट के बीच शराब की बोतलें छुपाकर तस्करी की जा रही थी। तस्करों का यह नया तरीका भी विभाग की सतर्कता के आगे सफल नहीं हो सका।

जांच के दौरान पाया गया कि जब्त की गई शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और इसे कबीरधाम जिले के रास्ते रायपुर में खपाने की तैयारी थी। विभाग ने मौके पर ही ट्रक चालक राजवीर यादव (35), निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

जब्त किए गए ट्रक और शराब की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। आबकारी विभाग इस मामले से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटा हुआ है।

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!