सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आप पूरे दिन बहुत ही ऊर्जा वान रहेंगे। सुबह किसी गाय को भोजन कारण वह घायल गाय का उपचार करें तो दिन अच्छा जाएगा।

वृषभ राशि

आर्थिक प्रगति होगी।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। कार्यस्थल पर लोगों से नर्मी से बात करें ताकि आपका दिन अच्छा जाए। सुबह बंदर को केले खिलाएं। किसी गरीब को पीले चावल दान करें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। अगर आपका प्रमोशन होना है तो आज उसको कराने के विषय में बात करें तो अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें और किसी छोटी बच्ची को मीठे चावल अथवा खीर बनाकर खिलाये तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार का घर आना जाना होगा। सुबह किसी गरीब को चावल आटा दान करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

रिश्तों में निकटता आएगी।किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। आज का दिन आपके लिए काफी ऊर्जा से भरा रहेगा तथा परिवार में सभी लोगों से मिलकर रहेंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता का एहसास होगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें वह गाय को कर आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

कन्या राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलने के योग है। आज धन प्राप्ति के योग हैं। गाय को 4 आटे की रोटी में हल्दी लगाकर दें। और घायल गाय का उपचार भी करा दें।

तुला राशि

बुद्धि कौशल से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पत्नी को बीमारी हो सकती है इसलिए उनकी सेहत का अवश्य ध्यान रखें। व्यापार में उतार चढ़ाव आएंगे लेकिन घबराएं नहीं। छोटी बच्ची को भोजन करा दें। गाय को चार रोटी व गुड़ दें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

वृश्चिक राशि

विचारों में भिन्नता आएगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा व उत्साह पूर्ण कार्य करेंगे। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से चले व किसी घायल गाय का उपचार करा दें तथा बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन शिक्षण कार्य करने वाले व विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा व किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियां लौट आएंगी। सुबह गाय को 4 आटे की रोटी बनाकर हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। वकील या पुलिस में कार्य करने वाले लोग ध्यान दें। सुबह किसी गाय को 6 केले खिलाएं। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार करें और खाने को दें।

कुंभ राशि

घर परिवार के लोगों के साथ समझौता कर रिश्ते बनाए जा सकते हैं। इस बात को ध्यान रखें। घर परिवार में जितना शांत रहेंगे उतना दिन अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले। सुबह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे.. किसी मांगलिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है। आज का दिन व्यापार व निजी क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में वातावरण सुखमय रहेगा। सुबह गाय और कुत्ते को भोजन दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!