तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, चार घायल

Spread the love

कसोली गांव के पास हुआ हादसा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

दंतेवाड़ा जिले के कसोली गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि गुटपाल मेला देखने के लिए गीदम से ग्रामीणों का एक समूह ऑटो में सवार होकर गया था। देर शाम मेला देखकर लौटते समय कसोली के पास उनकी ऑटो एक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां एक का इलाज गीदम में जारी है, दो अन्य घायल दंतेवाड़ा अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेकाज रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान गीदम क्षेत्र के निवासी के रूप में की गई है।

सुकमा में ट्रैक्टर पलटने से 15 ग्रामीण घायल

रामाराम मेला देखने जा रहे थे ग्रामीण, एक की हालत नाजुक

सुकमा जिले के गादीरास इलाके के एटपाल गांव के लगभग 50 ग्रामीण रामाराम मेला देखने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे। गोलाबेकुर के पास एक मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 15 ग्रामीण घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!