कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का ‘हत्यारा’ गिरफ्तार! पूछताछ में बड़ा कबूलनामा

Spread the love

हिमानी नरवाल हत्याकांड: एक गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग की आशंका, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

बहादुरगढ़ के युवक ने कबूला गुनाह, पुलिस को मिली अहम सबूत

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहादुरगढ़ के एक गांव का रहने वाला है और पुलिस ने उसके पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी।

ब्लैकमेलिंग से जुड़ा कनेक्शन, पैसे की मांग बनी हत्या की वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कबूल किया कि उसकी हिमानी से दोस्ती थी और उसने खुद को उसका बॉयफ्रेंड बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी और वह पहले भी उसे काफी पैसे दे चुका था, लेकिन हिमानी लगातार और अधिक पैसे की मांग कर रही थी। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतारने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया।

सूटकेस में मिला शव, मां ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से किया इनकार

1 मार्च की सुबह सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में एक नीले रंग के सूटकेस में हिमानी का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपने की पेशकश की, लेकिन हिमानी की मां सविता ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि हिमानी 28 फरवरी को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक कार्यक्रम में गई थी, जिसके बाद से लापता हो गई। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी को कांठवाड़ी में उनका कोई कार्यक्रम नहीं था।

हाई प्रोफाइल मामला, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!