कांग्रेस-भाजपा के नेताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले, कोतवाली में देर रात नेताओं का लगा रहा जमावड़ा

Spread the love

जगदलपुर । जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत दलपद सागर वार्ड में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच में जमकर लात-घूंसे चले हैं। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद मामला कोतवाली थाना पहुंचा। बीती देर रात कोतवाली में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का जमावड़ा था। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। भाजपा पार्षद के साथ हुई मारपीट के मामले में जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडेय भी देर रात पुलिस थाना पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की गुंडागर्दी है। उन्होंने रात में थाना प्रभारी समेत पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं भाजपा पार्षद नरसिंह राव का आरोप है कि कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे निकेत झा ने उन्हें घर में घुसकर मारपीट की है। जबकि, निकेत झा ने कहा कि भाजपा पार्षद नरसिंह राव ने उनके भाई को मारा, गाड़ी में तोड़-फोड़ कर मुझे फोन पर गलियां दी हैं।

भाजपा पार्षद नरसिंग राव ने कहा कि नगर निगम का चुनाव हुए लगभग 2 महीने का समय हो रहा है। जिन्होंने मेरे घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की वे चुनाव में मेरे विरूद्ध कांग्रेस से खड़े हुए थे, उन्हें हार पची नहीं है, हार की बौखलाहट है। चुनाव के दौरान भी इन लोगों ने गुंडागर्दी किए थे, उस समय तो वे सफल नहीं हो पाए। पार्षद का कहना है कि झगड़े की ऐसी कोई वजह नहीं थी।

पिछले कुछ दिनों से किसी न किसी तरह की बात को लेकर वे मेरे साथ उलझते रहते हैं। वार्ड में एक जगह काम चल रहा था। वे ठेकेदार के साथ भी मारपीट किए थे। उसने मुझे फोन किया था, मैंने उन्हें समझाया था कि झगड़ा मत करना। लेकिन कांग्रेस के लोग मेरे घर आ गए और मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किए। वहीं कांग्रेस नेता निकेत झा का कहना है कि मेरे खेत में पानी बहाया जा रहा है।

इसी बात को लेकर जब मैं पार्षद को फोन किया तो उन्होंने फोन पर मुझे गालियां दी। मेरे बड़े भाई की गाड़ी उनके घर के सामने से गुजर रही थी, तो उन्होंने गाड़ी को रोक कर गाड़ी में तोड़-फोड़ कर मेरे भाई और मेरे साथ भी मार-पीट की। मेरी प्रॉपर्टी को जबरदस्ती नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उनपर एफआईआर के लिए लिखित शिकायत की गई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!