जमीन बिक्री में अनियमितता, कोरबा तहसीलदार गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा ।  कोरबा तहसील कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मनेंद्रगढ़ पुलिस ने तहसीलदार सत्यपाल राय को हिरासत में ले लिया।

पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ जनकपुर थाना क्षेत्र ले गई क्योंकि उनके खिलाफ एक ग्रामीण ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यपाल राय वर्ष 2021 में मनेंद्रगढ़ जिले में तहसीलदार के पद पर तैनात थे। उस दौरान ग्रामीण गोविंदराम प्रजापति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पीडि़त का आरोप था कि उसकी सहमति के बिना ही उसकी जमीन की बिक्री की अनुमति तहसीलदार ने दे दी थी। इस कथित अनियमितता के सामने आने के बाद पीडित ने जनकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था।

मामले की जांच चल रही थी और पुलिस सत्यपाल राय को पूछताछ के लिए तलाश रही थी। जनकपुर पुलिस ने कोरबा पहुंचकर अपने दफ्तर में काम कर रहे सत्यपाल राय को हिरासत में लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पूरा कार्यालय सकते में आ गया और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में हलचल मच गई।

पुलिस का कहना है कि विवेचना के तहत कार्रवाई की गई है, और सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!