कांग्रेस 3 मार्च को करेगी ईडी दफ्तर का घेराव

Spread the love

रायपुर । ईडी के विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी लेकिन यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार करेगी तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जायेगा। ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करेगी।

कांग्रेस ने मांग किया है कि सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे? ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी?

 

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!