कोडार में 22 करोड़ के डायवर्सन व्यपवर्तन निर्माण परियोजना को मिली शासन से मंजूरी: 1052 हेक्टेयर में खरीफ तो 200 हेक्टेयर रबि की फसलें होगी सिंचित, 5.88 करोड़ के स्टापडेम निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

Spread the love

कोरबा/पाली:- अंतिम छोर के किसानों को भी सिंचाई योजना का लाभ मिले, इसके लिए शासन द्वारा सिंचाई क्षमता का विस्तार करने के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई है और किसानों की स्थिति को सुधारने एवं उन्हें सशक्त, समृद्ध बनाने की दिशा पर ग्रामीण क्षेत्रों के नदी नालों में स्टापडेम- एनीकेट का निर्माण किया जा रहा है। जिससे भू- जल स्तर भी सुधरा है व किसानों को लघु सिंचाई योजना का सीधा लाभ मिलने लगा है। जल संसाधन उप संभाग पाली अंतर्गत ग्राम कोडार में भी 22 करोड़ के डायवर्सन व्यपवर्तन योजना अंतर्गत स्टापडेम व नहर लाइनिग निर्माण की स्वीकृति शासन से मिली है। जिसमे 5.88 करोड़ के स्टापडेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन विभागीय अधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, किसानों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

राज्य शासन के जल संसाधन विभाग ने सिंचाई परियोजना के अंतर्गत पाली विकासखण्ड के कोडार में सेमरदा नाला पर सिंचाई व्यपवर्तन योजना के निर्माण हेतु 22 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिस स्वीकृति के तहत 5 मीटर भराव क्षमता वाले एक स्टापडेम तो 7.05 मीटर लंबे नहर लाइनिग का कार्य किया जाना है। जिसमे सर्वप्रथम 5.88 करोड़ के स्टापडेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन कोडार सरपंच श्रीमती प्रेममती लकड़ा, कर्रा- नावापारा सरपंच डिगेश्वर तंवर, बतरा सरपंच रामायण देवी और जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शंकरलाल द्विवेदी, एसडीओ पाली हरमन एक्का, एससीओ कटघोरा क्रमांक- 01 राममूर्ति ओझा, उप अभियंता रश्मि भोसले, वेदांत कुर्रे व कर्मचारीगण और क्षेत्र के किसानों के उपस्थिति में बुजुर्ग वरिष्ठजनों के हाथों गत दिनों सम्पन्न हुआ। इस परियोजना को लेकर बतरा सरपंच रामायण देवी ने कहा कि कोडार सहित आसपास के ग्रामीण किसान पिछले 20 वर्षों से सिंचाई योजना की मांग को लेकर प्रतीक्षारत थे, जो अब साकार होने वाला है। जिस निर्माण के पूरा होने से उम्मीद है कि उन्हें खेती किसानी के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था मिल पाएगी और गर्मी के मौसम में भी वे खेती- बाड़ी लगा सकेंगे। जिसका लाभ सैकड़ों किसानों को मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। डायवर्सन व्यपवर्तन सिंचाई परियोजना के निर्माण को लेकर ग्रामीण किसान भी काफी हर्षित हैं।

बढ़ेगा सिंचाई का रकबा- एसडीओ एक्का
इस निर्माण परियोजना को लेकर जल संसाधन उप संभाग पाली के एसडीओ हरमन एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि डायवर्सन व्यपवर्तन योजना का निर्माण पूरा होने पर संबंधित क्षेत्र कोडार, कर्रा- नावापारा, बतरा ग्राम के किसानों को नहर लाइन के माध्यम से 1252 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसमें से खरीफ मौसम में 1052 हेक्टेयर क्षेत्र और रबी मौसम में 200 हेक्टेयर में किसानों को सिंचाई सुविधा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस निर्माण की स्वीकृति आदेश कार्यपालन अभियंता को जारी किया गया है और आगे जून माह तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिसके निर्माण पश्चात क्षेत्र में लघु सिंचाई का रकबा बढ़ जाएगा।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!