क्या 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर होने वालों को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? वित्त मंत्री ने संसद में दिया जवाब

Spread the love

8th Pay Commission | Pension Latest News | Kendriya Karmchari Update | 8va Vetan Aayog

नई दिल्ली: क्या 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा? इस सवाल ने लाखों पेंशनधारकों के बीच चिंता की लहर फैला दी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि केंद्र सरकार फाइनेंस बिल 2025 के जरिए पेंशनभोगियों को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रही है—एक वर्ग में वे कर्मचारी जो 2026 से पहले रिटायर हो चुके हैं, और दूसरे में वे जो इसके बाद होंगे।

क्या है विवाद की जड़?
विवाद तब शुरू हुआ जब वित्त विधेयक 2025 में केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) पेंशन नियमों में संशोधन किया गया। इसके बाद ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि यह बदलाव सरकार की एक सोची-समझी रणनीति है ताकि पुराने पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग के लाभों से वंचित किया जा सके।

AITUC की अमित्राजीत कौर ने इसे “लाखों पेंशनधारकों के साथ विश्वासघात” बताया, जबकि केसी वेणुगोपाल ने इसे “सरकार का छिपा हुआ एजेंडा” करार दिया। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि 8वें वेतन आयोग से सरकार पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय बोझ पड़ेगा, जिससे यह विभाजन जरूरी हो गया है।

वित्त मंत्री ने क्या दी सफाई?
इन तमाम अटकलों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में साफ-साफ कहा कि पेंशन नियमों में किया गया संशोधन सिर्फ “प्रक्रियात्मक सुधार” है। इसका उद्देश्य सिविल या डिफेंस पेंशनभोगियों के लाभ में कटौती नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा:

“2016 से पहले रिटायर हुए पेंशनभोगियों को 7वें वेतन आयोग के तहत बाद में रिटायर हुए कर्मचारियों के बराबर लाभ मिले और यह सिद्धांत 8वें वेतन आयोग में भी जारी रहेगा।”

क्या सभी को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ?
सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते और पेंशन में सुधार करना है। इससे लगभग 36.57 लाख कर्मचारी और 33.91 लाख पेंशनधारी प्रभावित होंगे।

वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आएंगी और तब तक सभी पेंशनधारकों के लिए उचित संशोधन संभव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी एरियर देने की व्यवस्था हो सकती है, जिससे किसी को नुकसान न हो।

क्या पेंशनभोगियों को चिंता करनी चाहिए?
फिलहाल किसी तरह का ठोस प्रमाण नहीं है कि 2026 से पहले रिटायर हुए पेंशनधारकों को बाहर रखा जाएगा। वित्त मंत्री के बयानों और मौजूदा संकेतों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग का लाभ सभी पात्र पेंशनभोगियों को मिलेगा।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

कोरबा के दो युवाओं ने 1200 किमी पैदल चलकर रखी जल-जंगल-जमीन की मांग, राहुल गांधी से होगी मुलाकात

Spread the love

Spread the love    कोरबा/नई दिल्ली Vachannews छत्तीसगढ़ के जंगलों, आदिवासी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण की आवाज अब संसद तक पहुंचेगी। कोरबा जिले से शुरू हुई “जंगल, जीव और जन-अधिकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!