क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 11 ठिकानों पर छापेमारी

Spread the love

1.08 करोड़ नकद, विदेशी मुद्रा और सोना जब्त

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने क्रिप्टोकरंसी धोखाधड़ी मामले में बड़ा अभियान चलाते हुए दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 1.08 करोड़ रुपये नकद, 1,000 अमेरिकी डॉलर और 252 ग्राम सोना समेत कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर करते थे ठगी सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से धोखाधड़ी की। दिल्ली के नौ और हरियाणा के हिसार में दो स्थानों पर छापे मारे गए।

तकनीकी सहायता के नाम पर ठगी और क्रिप्टोकरंसी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी फर्जी तकनीकी सहायता परामर्श देकर लोगों को क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए प्रेरित करते थे। बाद में इस राशि को विभिन्न क्रिप्टो वॉलेट्स के जरिए घुमाकर नकदी में बदला जाता था।

महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य और उपकरण बरामद छापेमारी के दौरान सीबीआई ने छह लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन और एक आईपैड जब्त किया। जांच में पता चला कि आरोपी वीओआईपी कॉल और डार्कनेट एक्सेस के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे।

सीबीआई ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!