घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, दीवार पर मिली रहस्यमयी धमकी

Spread the love

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत नवापारा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के बाहर मंडली चबूतरे पर सो रहे 60 वर्षीय ग्रामीण पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह होने पर वह खून से लथपथ हालत में बेहोश पड़ा मिला, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल के पास की दीवारों पर रहस्यमयी धमकी भी लिखी मिली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

गंभीर रूप से घायल मिला बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती

घटना नवापारा गांव की है, जहां 60 वर्षीय राम सिंह कंवर अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बना रहा था। निर्माण सामग्री की रखवाली के लिए वह घर के बाहर चबूतरे पर सोया हुआ था। देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दीवारों पर लिखी मिली रहस्यमयी धमकी

हमले के बाद ग्रामीणों को घर के आंगन, पानी टंकी, दीवारों और गांव के सार्वजनिक मंच पर एक ही संदेश लिखा मिला – “झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा”। यह संदेश चार से पांच स्थानों पर लिखा गया था। बताया जा रहा है कि जगदीश, घायल राम सिंह कंवर का बेटा है, जो रात में घर के अंदर सो रहा था।

गांव में फैला तनाव, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, और ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि यह घटना किसी चुनावी रंजिश का नतीजा हो सकती है। फिलहाल, पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!