छत्तीसगढ़ कल स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद, सिर्फ वोटिंग इलाकों में

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर भाजपा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अपनी सरकार बनाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरकर तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। लेकिन इस बीच पंचायत और निकाय चुनाव के मद्देनजर सरकार ने तीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निर्देश में 11, 17 और 20 फरवरी सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि ”छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के राजपत्र (असाधारण) क्रमांक एफ-54-1/तीन (दो)/न.पा./समय-अनुसूची/2025/3236, दिनांक 20 जनवरी 2025 द्वारा जारी आम/उपनिर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नगरपालिकाओं के महापौर/अध्यक्ष, पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु संलग्न परिशिष्ट-एक एवं दो में दर्शित निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 11 फरवरी 2025, दिन मंगलवार एवं त्रिस्तरीय पंचायत के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों तथा पंचों के निर्वाचन हेतु संलग्न परिशिष्ट-तीन में दर्शित निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 17 फरवरी 2025 दिन सोमवार, दिनांक 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार एवं दिनांक 23 फरवरी 2025 दिन-रविवार को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा l

  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!