राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

Spread the love

By Vachannews

 Feb 10, 2025  #राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आज 9 फरवरी को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के 16 परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वयं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय कौरिनभाठा राजनांदगांव, श्री गुरूनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव परीक्षा केन्द्र में पहुंचकर परीक्षा का अवलोकन किया।

उन्होंने केन्द्राध्यक्षों एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अमीय श्रीवास्तव से सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल सहित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी उपस्थित थे।

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अमीय श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए जिला मुख्यालय में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। आयोजित परीक्षा अंतर्गत प्रथम पाली के कुल 6346 परीक्षार्थियों में से 4567 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 1779 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में 4497 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 1849 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अमीय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध की गई थी। सभी परीक्षा केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश सहित सभी अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई थी।

  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!