छत्तीसगढ़ के यात्रियों को होगी परेशानी: 15 से 24 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द

Spread the love

रेलवे द्वारा आगामी 15 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 के बीच कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये ट्रेनें रखरखाव कार्य और अन्य परिचालन कारणों के चलते रद्द की गई हैं। प्रभावित ट्रेनों की सूची निम्नलिखित है:

जोधपुर – पुरी एक्सप्रेस (20814): 19 अप्रैल 2025 को जोधपुर से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

पुरी – जोधपुर एक्सप्रेस (20813): 16 अप्रैल 2025 को पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस – पुरी एक्सप्रेस (12145): 13 अप्रैल 2025 को एलटीटी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

पुरी – एलटीटी एक्सप्रेस (12146): 15 अप्रैल 2025 को पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

गांधीधाम – पुरी एक्सप्रेस (12993): 18 अप्रैल 2025 को गांधीधाम से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

पुरी – गांधीधाम एक्सप्रेस (12994): 21 अप्रैल 2025 को पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

इंदौर – पुरी एक्सप्रेस (20917): 15 और 22 अप्रैल 2025 को इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।

पुरी – इंदौर एक्सप्रेस (20918): 17 और 24 अप्रैल 2025 को पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द।


यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस की जांच अवश्य करें और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए समय रहते योजना बनाएं।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!