छत्तीसगढ़: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षक व पटवारी निलंबित, एक शराब के नशे में पहुंचा, दूसरा ड्यूटी से गायब

Spread the love

शिक्षक नशे में ड्यूटी पर पहुंचा, तत्काल निलंबन
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ में पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर शिक्षक रूपचंद साहू को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक को पंचायत चुनाव में मतदान ड्यूटी सौंपी गई थी, लेकिन वे शराब के नशे में ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। इस लापरवाही के कारण निर्वाचन कार्य बाधित हुआ। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, कांकेर कार्यालय रखा गया है और वे जीवन निर्वाह भत्ता पाने के पात्र होंगे।

मतपत्र प्रूफ रीडिंग में लापरवाही पर पटवारी सस्पेंड
गोरेला-पेंड्रा-मरवाही में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मतपत्रों (बैलेट पेपर) की प्रूफ रीडिंग में गंभीर लापरवाही के चलते पटवारी जवाहर राम चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मरवाही तहसील कार्यालय में मतपत्रों की प्रूफ रीडिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी सही से नहीं निभाई।

ड्यूटी से गायब रहकर मोबाइल किया बंद, कार्रवाई हुई
पटवारी जवाहर राम चौधरी को 18 फरवरी 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) मरवाही द्वारा सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन 19 फरवरी की रात 9 बजे से बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब हो गए। यही नहीं, उन्होंने नोडल अधिकारी के फोन कॉल को काट दिया और अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया।

जब मामले की जांच की गई, तो चौधरी ने अपने परिचित के यहां जाने की बात कही, लेकिन उन्होंने इसकी पूर्व सूचना नहीं दी थी। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जवाब भेजा, जिसे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना गया।

कलेक्टर ने अनुशासनहीनता पर लिया कड़ा फैसला
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) गोरेला-पेंड्रा-मरवाही ने इस गंभीर अनुशासनहीनता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(2)क के तहत तत्काल प्रभाव से पटवारी जवाहर राम चौधरी को निलंबित करने का आदेश जारी किया

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!