छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने धूमधाम से मनाया बांग्ला नव वर्ष, अमर अग्रवाल सहित कई गणमान्य हुए शामिल

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा बांग्ला नव वर्ष का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर सम्मान समारोह तक ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजजन और विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बांग्ला नव वर्ष की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी में बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका ऐतिहासिक रही है, जिसमें सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ ठाकुर, स्वामी विवेकानंद और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विवेकानंद के जीवन पर हो रहे शोध कार्य की भी जानकारी दी।

सम्मान समारोह में शामिल हुए समाज के गौरव

इस अवसर पर कई विशिष्टजन और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में:

  • मानवेंद्र नाथ चटर्जी (संस्थापक, सेंट्रल बंगाली समाज)
  • ए.के. गांगुली (संरक्षक, छत्तीसगढ़ बंगाली समाज)
  • सौमित्र धर (संस्थापक, शनि साइन धाम मंदिर)
  • कमल घोष (अध्यक्ष, बिलासपुर बंगाली समाज)
  • नमिता घोष (अध्यक्ष, बांग्ला एकेडमी)
  • डॉ. सोमा मलिक
  • निहार रंजन मलिक (सर्वश्रेष्ठ गायन)
  • राजा दास गुप्ता (सर्वश्रेष्ठ नाटककार)
  • मौमिता पाल (सर्वश्रेष्ठ छात्रा एवं एमबीबीएस डॉक्टर)
  • पृथ्अ सरकार और शुभांगी राय (सर्वश्रेष्ठ डांस)

समाज गौरव सम्मान से भी विशिष्ट व्यक्तियों को नवाजा गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। रूना डांस क्लासेज, शेफाली घोष, सुष्मिता दासगुप्ता, माधुरी तिवारी आदि कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

रात्रि भोज के साथ हुआ समापन

रात के भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में महापौर पूजा विधानी, प्रदेश प्रतिनिधि गुलशन ऋषि, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धार, पार्षद मोती गंगवानी, अचिंत कुमार बॉस, पार्थ चक्रवर्ती, डॉ एस.के. मजूमदार, नारायण चंद्र दे और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

महिलाओं में पूर्ति धार, कल्पना दे, प्रोनोति बारिक, अरुंधति मुखर्जी, राखी गृह, अनामिका चक्रवर्ती, रीना गोस्वामी, बबीता विश्वास, माला दे सहित अन्य ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

 

Related Posts

“पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बांधा में जला ‘आशीर्वाद का दीप’

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर। विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर/तखतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!