कार में जलने से चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप — पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

Spread the love

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के कारीमाटी मोड़ पर एक कार चालक की जलकर दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कोरबा कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी निवासी भुवन महंत के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल इसे सड़क हादसा मानते हुए मामला दर्ज किया है, लेकिन परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताया है। इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसा या हत्या? उठ रहे सवाल

यह घटना 15-16 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 2 से 3 बजे की है। कार कारीमाटी मार्ग में एक मोड़ पर सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी और फिर उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में कार के पेड़ से टकराने की बात सामने आई थी, लेकिन मौके पर अवलोकन के बाद पाया गया कि कार पेड़ से नहीं टकराई, बल्कि सीधे गड्ढे में गिरी थी।

कार में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी पहचान भुवन महंत के रूप में हुई है। चेचिस नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का कहना है कि भुवन 6 अप्रैल को बनारस जाने की बात कहकर घर से निकला था। घटना की रात करीब 9 बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह पैसा लेकर बनारस से लौट रहा है। इसके बाद फोन कट गया और फिर हादसे की सूचना मिली।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि तस्वीरें देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भुवन की हत्या कर, शव को कार में बांधकर जला दिया गया है।

परिजन भैरव दास के अनुसार —

“भुवन बनारस जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन यह रास्ता बनारस का नहीं है। वह अकेले कार नहीं चला सकता था। हमेशा एक व्यक्ति साथ रहता था। भुवन के साथ अक्सर एक महिला भी रहती थी, जो फिलहाल लापता है।”

पुलिस का बयान

पसान थाना प्रभारी एसके विश्वकर्मा ने बताया कि

“कार हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हुई थी, जिसकी पहचान कर ली गई है। फिलहाल इसे हादसा मानकर जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप जरूर लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

 

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!