छत्तीसगढ़ बजट 2025: आज दोपहर 12:30 बजे पेश होगा राज्य का वार्षिक बजट, मंत्रिपरिषद की बैठक पहले होगी

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज विधानसभा में वर्ष 2025 का वार्षिक बजट पेश करने जा रही है। यह सरकार का दूसरा बजट होगा, जिसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में दोपहर 12:30 बजे प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी, जो दोपहर 12:00 बजे से 12:25 बजे तक चलेगी।

बजट 2025: 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ की योजना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट, पिछले बजट का अगला कदम होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “2047 तक विकसित भारत” के संकल्प की तर्ज पर “2047 तक विकसित छत्तीसगढ़” बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नया बजट राज्य को इसी दिशा में आगे ले जाने का आधार बनेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम: 10:40 बजे विधानसभा के लिए होंगे रवाना

  • 10:40 बजे: सीएम विष्णुदेव साय विधानसभा के लिए रवाना होंगे
  • 10:45 से 12:00 बजे तक: उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
  • 12:00 से 12:25 बजे तक: मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी।
  • 12:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक: विधानसभा सत्र में शामिल होंगे।

पिछला बजट 1.47 लाख करोड़ का था, इस बार की उम्मीदें अधिक

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साल 2024 में पेपरलेस बजट पेश किया था, जो ₹1,47,500 करोड़ का था। इस वर्ष के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला बजट होगा

“छत्तीसगढ़ का जनकल्याणकारी बजट” – सीएम साय

विधानसभा में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,
“आ रहा है अटल निर्माण वर्ष का बजट… यह छत्तीसगढ़ का जनकल्याणकारी बजट होगा, जो विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।”

 

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!