छत्तीसगढ़ CG नगरीय निकाय चुनाव, आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

Spread the love

9 Feb 2025 Vachannews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार आज रात 12 बजे पूरी तरह से थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। चुनावी सरगर्मी के बीच सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आचार संहिता के तहत आज रात 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर, डीजे, माइक आदि) का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद चुनाव प्रचार का कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

नगरीय निकाय चुनाव में इस बार 10 नगर निगमों में कुल 79 मेयर पद के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा 1889 पार्षद प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में 11 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। सार्वजनिक सभाओं और रैलियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

चुनाव आयोग और प्रशासन द्वारा मतदाताओं से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान में भाग लेने की अपील की गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। अब देखना होगा कि 11 फरवरी को कौन से प्रत्याशी जनता का विश्वास जीतने में सफल होते हैं। चुनाव के नतीजे मतदाताओं के फैसले को दर्शाएंगे, जो आने वाले समय में नगर निकायों की सूरत बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!