जन औषधि केंद्रों का विस्तार: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं का मिलेगा लाभ

Spread the love

📌 25000 नए जन औषधि केंद्र खोलने की घोषणा
📌 रेडक्रॉस सोसायटी के जन औषधि सप्ताह समापन समारोह में हुई चर्चा
📌 महापौर पूजा विधानी और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रहे मौजूद

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सरकार जन औषधि योजना के तहत 25,000 नए जन औषधि केंद्र खोलने जा रही है, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता की दवाएं कम कीमत में मिल सकेंगी। वे भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित जन औषधि सप्ताह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी ने की।

सस्ती दवाएं बनीं जरूरतमंदों के लिए वरदान

तोखन साहू ने कहा कि जन औषधि केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण दवाएं कम कीमत पर पहुंचें। इस दौरान जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण किया गया और उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली गई।

उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी दवाएं हर जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव डॉ. प्रमोद तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री की योजना को बताया बड़ी पहल

केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री की जन औषधि योजना को देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य पहल बताते हुए कहा कि यह मरीजों के लिए राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा कि ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले जन औषधि की दवाएं 50% से 90% तक सस्ती होती हैं।

लोगों ने साझा किए अनुभव

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन औषधि केंद्रों से दवाई खरीदने वाले ग्राहक भी शामिल हुए। एक महिला ने बताया कि बाजार में 6000 रुपये की दवाएं जन औषधि केंद्र से मात्र 350 रुपये में मिल गईं।

जन औषधि बन रही पहली पसंद

महापौर पूजा विधानी ने आमजन से अपील की कि जन औषधि केंद्रों से अधिक से अधिक लोग दवाएं खरीदें। सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने जन औषधि दवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता की जानकारी दी।

ब्रांडेड दवाओं से कई गुना सस्ती हैं जन औषधि की दवाएं

जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने जन औषधि बनाम ब्रांडेड दवाओं की मूल्य तुलना प्रस्तुत की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जन औषधि दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% तक सस्ती हैं।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. बी. एल. गोयल, नोडल अधिकारी एम. ए. जीवनी, पूर्व महापौर किशोर राय, प्रणय मजुमदार, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, नेहा राय, रचना राय, सरिता साहू समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!