जल्द लॉन्च होगी MG Cyberster, स्पोर्टी लुक और दमदार फीचर्स के साथ आएगी बाजार में

Spread the love

नई दिल्ली । MG मोटर अपनी मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट कार MG Cyberster को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। MG Cyberster को कंपनी के MG Select डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा। दरअसल, MG की तरफ से इस कार को ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो तेज रफ्तार, हाई-टेक फीचर्स और आकर्षक लुक को प्रायोरिटी देते हैं। भारत में यह कार रेंज-टॉपिंग डुअल मोटर वर्जन में पेश की जाएगी, जबकि ग्लोबल मार्केट में इसके अन्य वैरिएंट्स भी उपलब्ध हैं।

डिजाइन और कलर वेरिएंट
MG Cyberster Sports EV Launch Date: बात की जाए MG Cyberster के डिजाइन की तो इसका डिजाइन पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक रोडस्टर की शैली में है, जो इसे एक यूनिक और प्रीमियम रोड प्रजेंस देता है। MG Cyberster में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग, एग्रेसिव एलईडी हेडलैम्प्स और स्लिक बॉडी लाइन्स हैं जो इस गाड़ी को अलग पहचान दिलाएंगे। MG Cyberster को चार शानदार रंगों में पेश किया गया है, जिनमें कॉस्मिक सिल्वर, इंका येलो, इंग्लिश व्हाइट और डायनामिक रेड शामिल हैं।

दमदार बैटरी, सुपर फास्ट स्पीड और शानदार रेंज
MG Cyberster Sports EV Launch Date: MG Cyberster में 77 kWh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जो की एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 510 किलोमीटर की रेंज देगी। MG Cyberster में अल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है, जो 510 bhp की पावर और 725 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। MG Cyberster सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

बात अगर इस गाड़ी के चार्जिंग ऑप्शन की करें तो ग्राहक इस गाडी को दो तरीके से चार्ज कर सकते हैं। AC चार्जर की मदद से कार को 10 से 100% चार्ज होने में लगभग 12.5 घंटे लगते हैं, जबकि 150 kW DC फास्ट चार्जर से यह केवल 38 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है।

हाई-टेक इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स
MG Cyberster Sports EV Launch Date: MG Cyberster में हाई-टेक और प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा। MG Cyberster में 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, BOSE का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और एडवांस लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल है। इतना ही नहीं इस स्पोर्ट ईवी में इलेक्ट्रिक फोल्डेबल रूफ, ट्रिपल डिजिटल डिस्प्ले और स्पोर्ट्स सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कितनी होगी MG Cyberster की कीमत
MG Cyberster Sports EV Launch Date: MG Cyberster की कीमत भारत में 60 लाख रुपए से 70 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कहा जा रहा है कि, कंपनी की तरफ से इस महीने के अंत तक MG Cyberster की आधिकारिक कीमत की घोषणा की जा सकती है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!