व्हाट्सएप स्टेटस का नया फीचर: अब स्टेटस अपडेट्स होंगे और भी क्रिएटिव, आईफोन यूजर्स को मिला खास तोहफा

Spread the love

व्हाट्सएप अपने यूजर्स की प्राइवेसी और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। साल 2025 की शुरुआत से ही कंपनी ने कई नए और दिलचस्प फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने स्टेटस अपडेट्स को और ज्यादा कस्टमाइजेबल और क्रिएटिव बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है।

स्टिकर फोटोज जोड़ने का मिलेगा ऑप्शन

इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट्स में मुख्य फोटो या वीडियो के ऊपर अतिरिक्त स्टिकर फोटोज को ओवरले के रूप में जोड़ सकेंगे। इससे स्टेटस अपडेट्स पहले से ज्यादा आकर्षक और पर्सनलाइज्ड बन जाएंगे।

आईफोन यूजर्स के लिए शुरू हुआ रोलआउट

इस फीचर को सबसे पहले वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉइड 2.25.5.20 में देखा गया था, और अब इसे iPhone यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जा रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर व्हाट्सएप फॉर iOS वर्जन 25.10.72 में उपलब्ध है।

मिलेगा शेप और साइज कस्टमाइजेशन का विकल्प

यूजर्स को इस फीचर में चार प्री-डिफाइंड शेप्स दिए जा रहे हैं – दो रेक्टैंगल, एक स्क्वेयर, एक सर्कल, हार्ट और स्टार। इन शेप्स को यूजर अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। इसके अलावा, स्टिकर फोटोज को मूव कर सही पोजिशन में प्लेस भी किया जा सकता है।

इस नए अपडेट से व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट्स का एक्सपीरियंस और भी मजेदार और पर्सनल हो जाएगा।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!