जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार, प्रहरियों में मचा हड़कंप

Spread the love

दंतेवाड़ा। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के जिले में प्रवास के दौरान कानून व्यवस्था की पोल खुल गई। जिला जेल से शाम लगभग 4:30 बजे दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और प्रहरियों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही आला अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया गया। तत्पश्चात फरार कैदियों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद एक कैदी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अब भी फरार है।

जेल अधीक्षक गोविंद सिंह सोरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों कैदी दिसंबर 2024 से कारली पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ कैंटीन में चोरी के मामले में सजा काट रहे थे। इनमें से एक कैदी महेंद्र दीवान को पुनः पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरा कैदी फुटबॉल के पोल के सहारे जेल की दीवार फांदकर भागने में सफल रहा।

जेल प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है और फरार कैदी की तलाश जारी है।

Related Posts

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

Spread the love

Spread the love  सूरजपुर के खदान क्षेत्र में कवरेज के दौरान पत्रकारों को बंधक बनाकर की गई मारपीट, कथित खनन माफिया की दबंगई से कानून-व्यवस्था और प्रेस की सुरक्षा पर…

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/सूरजपुर | विशेष रिपोर्ट   छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भास्कर पारा कोयला खदान क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!