डिग्री होमियोपैथिक की और ऐलोपैथिक से इलाज: बिना पात्रता का डाँक्टर उपचार के नाम पर कर रहा लोगों के जान से खिलवाड़, सुसज्जित क्लिनिक में मरीजों को भर्ती कर सलाइन व इंजेक्शन भी लगा रहे

Spread the love

कोरबा/रजकम्मा:- जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रजकम्मा में शासकीय स्कूल के समीप एक बिना पात्रता का डाँक्टर सुसज्जित रूप से क्लिनिक संचालित कर लोगों का इलाज कर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहा है। होमियोपैथिक डिग्री लेकर एलोपैथिक विधि से उपचार करने वाला उक्त डाँक्टर अपने क्लिनिक में मरीजों को भर्ती कर उन्हें इंजेक्शन व सलाइन भी लगा रहे है, जबकि उन्हें इसकी अनुमति नही है। वहीं मरीजों को एलोपैथिक दवाइयां भी दे रहे है।

रजकम्मा में वर्षों से संचालित अवैध क्लिनिक में उपचार के नाम पर लोगो की जान दांव में लगाने का खेल चल रहा है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान देने वाला नही है। बंगाली डाँक्टर द्वारा सुसज्जित अपने क्लिनिक में उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार सहित अन्य व गंभीर बीमारियों का इलाज धड़ल्ले से किया जा रहा है। जहां बिना लाइसेंस के एलोपैथिक दवाओं का भंडारण भी है और मरीजों को भर्ती कर सलाइन व इंजेक्शन लगाने की सुविधा भी।

जबकि नियमानुसार होमियोपैथिक डाँक्टर सलाइन व इंजेक्शन नही लगा सकते, वह केवल प्राथमिक उपचार कर सकते है। इसके अलावा बिना ड्रग लाइसेंस के एलोपैथिक दवाओं का भंडारण व विक्रय भी अवैध रूप से किया जा रहा है। ऐसा कारनामा करके बंगाली डाँक्टर ग्रामीण लोगों से मनमाने रुपए ऐठने के साथ उनके जान से भी खिलवाड़ कर रहा है। इस तरह के बिना पात्रता डॉक्टर मरीजो के जान से खेल रहे है तथा केस बिगड़ने पर मरीज को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। जिम्मेदार वर्ग ऐसे लोगों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई के बजाय दूर से ही इस कृत्य को देख रहा है तथा होमियोपैथी का डॉक्टर एलोपैथी से इलाज करते हुए जमकर कमाई कर रहे है।

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!