तेंदूपत्ता संग्राहकों को फिर मिलेंगे चरण पादुका:

Spread the love

कटघोरा वनमंडल में 63 हजार 6 सौ 36 जोड़ी चरण पादुका वितरण का रखा लक्ष्य, प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना भी संचालित

कोरबा कटघोरा । तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के सदस्यों को जनकल्याणकारी चरण पादुका का वितरण कार्य जल्द ही किया जाएगा। यह योजना तेंदूपत्ता संग्रहकों एवं दूरांचल वनवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के पुरुष अथवा महिला में किसी एक को एक जोड़ी चरण पादुका का वितरण किया जाना है।

भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य वनांचल के तेंदूपत्ता संग्रहकों को जमीनी स्तर पर सुरक्षित तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के लिए बढ़ावा देना है, ताकि उनको वनोपज के संग्रहण के लिए सुविधा के साथ शारीरिक सुरक्षा भी हो सके। यह योजना रमन राज में 15 साल तक चल चुकी है, जिसे साय सरकार में दोबारा शुरू किया जा रहा है।

लघु वनोपज कार्यालय के श्री राव ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के सदस्यों को 63 हजार 6 सौ 36 जोड़ी चरण पादुका का वितरण तेंदूपत्ता तोड़ाई के पूर्व किया जाना है। जिसे कटघोरा वनमंडल के सभी परिक्षेत्र कार्यालयों में निर्धारित संख्या में भेजने तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित मे अनेक योजनाएं भी संचालित हो रही है।

जिससे इन परिवारों को उनका लाभ मिलता है। जैसे प्रतिभाशाली बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, व्यवसायिक कोर्स के लिए छात्रवृत्ति योजना, गैर व्यवसायिक कोर्स के लिए छात्रवृत्ति योजना, जनश्री बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा समूह बीमा योजना आदि योजना संचालित है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!