पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह और महामंत्री विवेक कौशल को भाजपा से निष्कासित किया गया

Spread the love

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने पाली मंडल अध्यक्ष श्री रोशन सिंह और मंडल महामंत्री श्री विवेक कौशल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों के मद्देनजर की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया, जिसकी पुष्टि प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्री जगदीश राम रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में की गई। आदेश के अनुसार, रोशन सिंह और विवेक कौशल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा नेताओं को दी गई सूचना
निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी गई है, जिसमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय सहित जिला भाजपा इकाई कोरबा के पदाधिकारी शामिल हैं।

भाजपा के इस निर्णय से पार्टी के अनुशासनात्मक सख्त रुख का संकेत मिलता है और यह दर्शाता है कि अनुशासनहीनता या गंभीर आरोपों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।



Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!