तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोगों की मौत और 15 से ज्यादा घायल

Spread the love

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, शादी समारोह में जा रहे थे लोग

कबीरधाम जिले में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा कवर्धा के पास पालनीपाठ इलाके में हुआ, जब एक तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 35-40 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। सभी लोग हाथीड़ोब सिंघनपूरी के निवासी थे और चौथिया में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

गंभीर घायलों को रायपुर किया गया रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

विधायक व जनप्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!