नितिन नामदेव, रायपुर. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. जहां भाजपा पार्टी में प्रत्याशियों की घोषणाओं का दौर शुरु हो चुका है. वहीं विधानसभा की तरह इस चुनाव में भी कांग्रेस में मंथन जारी है. आज राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई. कल यानी 26 जनवरी को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ आएंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी कि कांग्रेस की सूची कल जारी होगी.










