पाली: मरार समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, माता शाकंभरी देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

Spread the love

कोरबा/पाली। सर्वोदय नगर, पाली में शुक्रवार को मां शाकंभरी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मरार समाज की सैकड़ों महिलाएं और कुंवारी कन्याएं हरे और पीले परिधानों में सिर पर कलश लिए भक्तिभाव से शामिल हुईं। भीषण गर्मी में भी महिलाएं उत्साह और आस्था के साथ आगे बढ़ती रहीं। वहीं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में भजन और नृत्य करते हुए आकर्षण का केंद्र बने रहे।

शोभायात्रा में भक्तिमय माहौल

कलश यात्रा का शुभारंभ श्रीराम-सीता मंदिर ट्रांसपोर्ट नगर से हुआ, जो प्राचीन शिवमंदिर, गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड और महामाया मंदिर होते हुए नवनिर्मित शाकंभरी मंदिर स्थल पहुँची। मंदिर प्रांगण में महिलाओं और कन्याओं ने परिक्रमा कर जल कलश स्थापित किए।
इस दौरान भोयरा मरार समाज के जिलाध्यक्ष रामफल पटेल के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। यज्ञ और नौ कन्याओं की गौरी पूजन कर उनके चरण पखारकर आशीर्वाद लिया गया।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि शाकंभरी माता अकाल और संकट में धरणी पर अवतरित हुईं। वे फलों, सब्जियों और हरी पत्तियों की देवी के रूप में पूजनीय हैं।
सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मां शाकंभरी ने अपने सौ नेत्रों से निकले जल से धरा को जीवन दिया और वेदों को पुनः देवताओं को सौंपा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि माता की पूजा से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

भव्य आयोजन में समाज की भागीदारी

इस अवसर पर मरार समाज प्रदेश अध्यक्ष आत्मानारायण पटेल, सुरित राम पटेल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर धर्म और संस्कृति के इस पर्व को उत्सव की तरह मनाया।

 

 

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!