पाली महोत्सव: सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा दो दिवसीय आयोजन, चयन समिति गठित

Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम केराझरिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन 26 और 27 फरवरी को होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंगी प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका और शास्त्रीय संगीत जैसे विविध सांस्कृतिक आयामों की प्रस्तुति दी जाएगी।

चयन समिति का गठन: पाली महोत्सव के लिए कलाकारों के चयन हेतु कलेक्टर अजीत वसंत ने चयन समिति का गठन किया है। यह समिति प्राप्त आवेदनों और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर कलाकारों का चयन करेगी। समिति में निम्न अधिकारी शामिल हैं:

  • अध्यक्ष: दिनेश कुमार नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत (मोबाइल: 9479263731)
  • सदस्य: मनोज कुमार, अपर कलेक्टर (मोबाइल: 9098542007)
  • श्रीकांत कसेर, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास (मोबाइल: 7869096888)
  • रेणु प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग (मोबाइल: 9926422577)
  • टी.पी. उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी (मोबाइल: 8305773677)
  • रामकृपाल साहू, सहायक खेल अधिकारी (मोबाइल: 9074668699)

पाली महोत्सव में जिले के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के लिए आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज और सीडी संलग्न कर जमा करने होंगे।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!