बोर्ड परीक्षा के दिन मां का निधन, आंसू भरी आंखों से परीक्षा देने निकला सुनील

Spread the love

मां के चरणों में रखा हॉल टिकट, परिवार ने बढ़ाया हौसला

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के वलियूर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 12वीं बोर्ड परीक्षा के कुछ घंटे पहले ही छात्र सुनील कुमार की मां सुब्बालक्ष्मी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पहले ही अपने पिता कृष्णमूर्ति को खो चुका सुनील अपनी मां के सहारे ही आगे बढ़ रहा था, लेकिन परीक्षा के दिन ही उसकी दुनिया उजड़ गई।

अपनी मां के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम कर, आंसू भरी आंखों के साथ उसने परीक्षा देने का फैसला किया। परीक्षा केंद्र के लिए निकलने से पहले, सुनील ने अपनी मां के चरणों में हॉल टिकट रखा और आशीर्वाद लिया। इस भावुक दृश्य को देखकर परिवार और पड़ोसियों की आंखें नम हो गईं।

परिवार और पड़ोसियों ने बढ़ाया हौसला

सुनील की मां का सपना था कि उसका बेटा और बेटी पढ़-लिखकर आगे बढ़ें। इसी संकल्प को याद दिलाकर परिवार और पड़ोसियों ने उसे परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा केंद्र तक परिवार के सदस्य उसके साथ गए और उसे ढांढस बंधाया।

सरकार ने दिया सहयोग का आश्वासन

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश की टीम ने सुनील से संपर्क किया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार उसके साथ है और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!