मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठन मजबूत करने की तैयारी, नए प्रभारी हरीश चौधरी की बड़ी बैठक आज

Spread the love

प्रदेश के जिलों के दौरे से पहले संगठनात्मक समीक्षा, 14 जिलों के प्रभारी भोपाल तलब

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रभार संभालते ही संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे

प्रदेश के जिलों का दौरा करेंगे प्रभारी और पीसीसी चीफ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जल्द ही मध्यप्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वे संगठन की जमीनी हकीकत और क्षेत्रीय समीकरणों को समझने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और आगामी रणनीति तय करने के लिए भी यह दौरा महत्वपूर्ण रहेगा

भोपाल में 14 जिलों के प्रभारियों की अहम बैठक

कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश के 14 जिलों के प्रभारियों को भोपाल बुलाया गया है। इस बैठक में इन जिलों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

बैठक में इंदौर, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और रतलाम सहित 14 जिलों के जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे

संगठन को सक्रिय करने की रणनीति

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस के आगामी रोडमैप को अंतिम रूप दिया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर क्या सुधार किए जाएं, इस पर भी चर्चा होगी।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह बैठक आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर भी अहम साबित हो सकती है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

कोरबा के दो युवाओं ने 1200 किमी पैदल चलकर रखी जल-जंगल-जमीन की मांग, राहुल गांधी से होगी मुलाकात

Spread the love

Spread the love    कोरबा/नई दिल्ली Vachannews छत्तीसगढ़ के जंगलों, आदिवासी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण की आवाज अब संसद तक पहुंचेगी। कोरबा जिले से शुरू हुई “जंगल, जीव और जन-अधिकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!