रायपुर में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 3 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इन नेताओं की रहेगी मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे।

इसके अलावा, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी इस समारोह में शिरकत करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में ये नेता रहेंगे शामिल

विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब और अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन के साथ-साथ भाजपा संगठन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं।

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!