महंगा हुआ डीजल, एक लीटर के लिए देना होगा 2 रुपए ज्यादा, जानिए कीमत बढ़ने के बाद क्या है रेट

Spread the love

बेंगलुरु । कर्नाटक सरकार ने मंगलवार से डीजल पर बिक्री कर बढ़ाकर 21.17 प्रतिशत कर दिया है। इससे राज्य में डीजल का मूल्य दो रुपये प्रति लीटर बढ़कर 91.02 रुपये हो जाएगा। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि चार नवंबर, 2021 से पहले कर्नाटक में डीजल पर बिक्री कर की दर 24 प्रतिशत थी और प्रति लीटर बिक्री मूल्य 92.03 रुपये था। पिछले साल 15 जून को कर्नाटक सरकार ने डीजल पर कर की दर घटाकर 18.44 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी की।

बयान के अनुसार, “सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद, एक अप्रैल, 2025 से डीजल पर बिक्री कर की दर बढ़ाकर 21.17 प्रतिशत कर दी गई है। इसके परिणामस्वरूप, प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि होगी, जिससे बिक्री मूल्य 91.02 रुपये हो जाएगा।” हालांकि, इस वृद्धि के बाद भी राज्य में संशोधित बिक्री मूल्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम रहेगा। बता दें कि इससे पहले सरकार ने पिछले साल जून में पेट्रोल-डीजल के दाम में 3.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

बयान में कहा गया है कि 31 मार्च, 2025 तक बेंगलुरु में डीजल की कीमत 89.02 रुपये, जबकि होसुर (तमिलनाडु) में यह 94.42 रुपये, कासरगोड (केरल) में 95.66 रुपये, अनाथपुरा (आंध्र प्रदेश) में 97.35 रुपये, हैदराबाद (तेलंगाना) में 95.70 रुपये और कागल (महाराष्ट्र) में 91.07 रुपये है। इस कदम की आलोचना करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर एक-एक करके वस्तुओं पर कर लगाने का आरोप लगाया।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपए और डीजल 92.35 रुपए प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!