यात्रीगण ध्यान दें: IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग टाइम में बदलाव की खबरों पर दी सफाई, जानिए क्या है सच्चाई

Spread the love

रेलवे यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर! हाल ही में सोशल मीडिया पर तत्काल टिकट बुकिंग टाइम को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि 15 अप्रैल 2025 से AC और Non-AC ट्रेनों के लिए तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट बुकिंग का समय बदल दिया गया है। इस दावे में यह भी बताया गया कि AC क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे और Non-AC क्लास के लिए 11:00 बजे से बुकिंग होगी।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि:

  • तत्काल ई-टिकट यात्रा से एक दिन पहले ही बुक किया जा सकेगा।
  • AC क्लास (2A/3A/CC/EC/3E) की बुकिंग सुबह 10:00 बजे से और
  • Non-AC क्लास (SL/FC/2S) की बुकिंग सुबह 11:00 बजे से होगी।
  • साथ ही, First AC में तत्काल बुकिंग की सुविधा नहीं रहेगी।

IRCTC का ऑफिशियल अपडेट

इन दावों को लेकर यात्रियों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई, जिसके बाद IRCTC ने ऑफिशियल बयान जारी किया। IRCTC ने साफ कहा कि —
“तत्काल टिकट बुकिंग के समय में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो भी दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं, वे भ्रामक और झूठे हैं। एजेंट बुकिंग के समय में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।”

अभी क्या है तत्काल टिकट बुकिंग का नियम?

  • AC क्लास के तत्काल टिकट: यात्रा के एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे
  • Non-AC क्लास के तत्काल टिकट: यात्रा के एक दिन पहले सुबह 11:00 बजे
  • First AC के लिए तत्काल बुकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या झूठे दावों पर ध्यान न दें और केवल IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या रेलवे के आधिकारिक बयान पर ही भरोसा करें।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!