यूएसए को हराकर वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज

Spread the love

IND vs USA Highlights, T20 World Cup 2026: सूर्या का तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार… . यूएसए को हराकर वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज

India (IND) vs USA, T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए इस मैच में सूर्या ने बल्ले से चमकीला प्रदर्शन किया।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के मैच नंबर-3 में शनिवार (7 फरवरी) को भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से हुआ. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया. भारत ने यूएसए को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी.

 

भारतीय टीम की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका रही. सूर्या ने नाबाद 84 रन बनाकर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. वहीं मोहम्मद सिराज ने कमबैक पर तूफानी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके. अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने भी दो-दो सफलताएं हासिल कीं. अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया का सामना करेगी

 

भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और वो अपना टाइटल डिफेंड करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट में उतरी है. वैसे अब तक किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. साथ ही कोई टीम टी20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड भी नहीं कर पाई है. अब भारतीय टीम इस मिथक को तोड़ना चाहेगी.

ऐसी रही अमेरिकी टीम की बल्लेबाजीटारगेट का पीछा करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में तीन विकेट खोए. सलामी बल्लेबाजों एंड्रीज गौस (6 रन) और सैतेजा मुक्कमल्ला (2 रन) को मोहम्मद सिराज ने चलता किया. वहीं कप्तान मोनांक पटेल (0 रन) को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा. यहां से मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. मिलिंद ने 100 की स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. मिलिंद को वरुण चक्रवर्ती ने चलता किया.

 

इसके बाद स्पिनर अक्षर पटेल का जादू चला और उन्होंने लगातार गेंदों पर संजय कृष्णमूर्ति और हरमीत सिंह को पवेलियन भेजा. संजय ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 31 गेंदों पर 37 रन बनाए. वहीं हरमीत का खाता नहीं खुला. फिर यूएसए का सातवां विकेट मोहम्मद मोहसिन (8 रन) के रूप में गिरा, जो अर्शदीप की गेंद पर चलते बने. शुभमन रंजने आउट होने पर यूएसए के आठवें बैटर रहे. शुभमन ने 2 चौके और तीन छक्के की मदद से 22 बॉल पर 37 रनों का योगदान दिया.

सूर्यकुमार की तूफानी फिफ्टी, टॉप ऑर्डर फ्लॉपभारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 161 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. अभिषेक शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. अभिषेक को अली खान ने पवेलियन भेजा. ईशान किशन और तिलक वर्मा ने क्रीज पर जमने की कोशिश की, लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में शैडली वान शल्कविक ने बेहतरीन गेंदबाजी कर दी. उस ओवर की दूसरी गेंद पर शल्कविक ने ईशान (20 रन) को आउट किया. फिर अंतिम दो गेंदों पर शल्कविक ने तिलक वर्मा (25 रन) और शिवम दुबे (0 रन) को चलता किया. शिवम के आउट होने के समय भारत का स्कोर 46/4 था.

 

इसके बाद रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या ने भी निराश किया. रिंकू 6 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद मोहसिन का शिकार बने. वहीं हार्दिक पंड्या को हरमीत सिंह ने चलता किया. हार्दिक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 77/6 था. यहां से अक्षर पटेल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच सातवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई. अक्षर पटेल 14 रन पर बनाकर हरमीत का शिकार बने. अक्षर के आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान सूर्या ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.

सूर्यकुमार यादव क्रीज पर जमे रहे, लेकिन इसी बीच भारत ने अर्शदीप सिंह (4 रन) और वरुण चक्रवर्ती (0 रन) के विकेट गंवा दिए. सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे. यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने 25 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं हरमीत सिंह को दो सफलताएं हासिल हुईं.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया. बुमराह वायरल फीवर के चलते चयन के लिए अनुपस्थित थे. वहीं संजू सैमसन, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुदंर भी प्लेइंग-11 से आउट रहे. ईशान किशन को संजू पर तवज्जो दी गई.

 

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती.

मुकाबले में यूएसए की प्लेइंग-11: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर.

ओपनिंग सेरेमनी में बादशाह-नोरा फतेही छाए भारत-यूएसए के मैच से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित हुई. इस सेरेमनी में ऋषभ शर्मा और शिवमणि ने संगीतमय प्रस्तुति दी. आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट का आधिकारिक उद्घाटन किया. रैपर बादशाह और अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी अपनी परफॉर्मेंस से ओपनिंग सेरेमनी में समां बांधा.

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के इस मुकाबले से पहले सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई थीं. साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में वो मुकाबला खेला गया था. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यूएसए को 7 विकेट से पराजित किया था.

भारत का फुल स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर.

संयुक्त राज्य अमेरिका का स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!