राजिम कुंभ में केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू ने किया शाही स्नान, कुलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Spread the love

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने आज राजिम कुंभ में भाग लेते हुए आस्था की डुबकी लगाई और साधु-संतों के साथ शाही स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्राचीन कुलेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मंत्री  तोखन साहू ने इस पावन अवसर पर संत समाज के आशीर्वाद प्राप्त किए और कहा कि राजिम कुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में अध्यात्मिकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

राजिम कुंभ की महत्ता को रेखांकित करते हुए मंत्री श्री साहू ने कहा कि राजिम कुंभ, जिसे श्रद्धालु ‘छत्तीसगढ़ का प्रयाग’ कहते हैं, पैरी, सोढुल और महानदी के पवित्र संगम पर आयोजित होता है और भक्ति, श्रद्धा तथा अध्यात्म का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

जहां कुलेश्वर महादेव एवं प्रभु राजीव लोचन के आशीर्वाद भक्तों को मिलती हैंराजिम कुंभ स्नान में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, महासमुंद के पुर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे ।

  • Related Posts

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    ओबीसी महासभा में राजेश साहू का बढ़ा कद, प्रदेश उपाध्यक्ष पद की मिली अहम जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     कोरिया जिले के राजेश साहू को संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सामाजिक समरसता और ओबीसी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!