F95 एडवांस फिजियोथेरेपी सेंटर में लॉन्च, -100°C तक शरीर को एक्सपोज कर बढ़ाएगा रिकवरी और एनर्जी
रायपुर। राजधानी रायपुर ने हेल्थ और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश का पहला क्रायोथेरेपी चेंबर अब रायपुर के F95 एडवांस फिजियोथेरेपी सेंटर (मैगनेटो मॉल) में लॉन्च किया गया है। यह अत्याधुनिक तकनीक -100°C से भी कम तापमान में शरीर को कुछ मिनटों तक एक्सपोज कर मांसपेशियों की तेजी से रिकवरी, सूजन में कमी और ऊर्जा स्तर बढ़ाने में मदद करती है।

खेल जगत और स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए वरदान
क्रायोथेरेपी दुनियाभर के ओलंपिक एथलीट्स और प्रोफेशनल स्पोर्ट्स पर्सन द्वारा उपयोग की जाने वाली एक प्रभावी तकनीक है। अब छत्तीसगढ़ में इसकी उपलब्धता से पूरे देश के खिलाड़ी, फिटनेस प्रेमी और दर्द से राहत चाहने वाले लोग रायपुर की ओर आकर्षित होंगे।
किन समस्याओं में मिलेगी राहत?
- मांसपेशियों की थकान और चोटों की रिकवरी
- जोड़ों के दर्द और सूजन में कमी
- माइग्रेन और नींद संबंधी समस्याओं में राहत
- मानसिक तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायक
हेल्थ टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ता रायपुर
क्रायोथेरेपी सुविधा की शुरुआत से रायपुर अब राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर सकता है। यह आधुनिक चिकित्सा सुविधा न केवल खेल जगत बल्कि आम जनता के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होगी।









