रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, लग्जरी कार में घूमकर चला रहे थे करोड़ों का खेल

Spread the love

पुलिस ने दो बुकियों को दबोचा, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

रायपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दो बड़े बुकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी कार (जगुआर) में घूम-घूमकर क्रिकेट मैचों में सट्टा खिलवा रहे थे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले ही अपना नेटवर्क सक्रिय कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास अग्रवाल उर्फ विक्की और सौरभ जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कई मास्टर आईडी, आधा दर्जन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया है, जिसमें करोड़ों रुपये के सट्टे के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी का संगठित नेटवर्क

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास अग्रवाल और सौरभ जैन रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क चला रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मुकाबले में भारी मात्रा में सट्टा लगाया जा रहा था। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ाव

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी Classic777, Bet999 जैसी कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स के मास्टर आईडी होल्डर थे। ये लोग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, ऑनलाइन कैसीनो और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स पर सट्टेबाजी करवा रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क में शामिल अन्य सट्टेबाजों और ग्राहकों की पहचान करने में जुटी है।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!