Raipur Breaking: बकायादारों पर सख्ती, नगर निगम ने वसूली के दिए कड़े निर्देश

Spread the love

राजस्व वसूली और स्वच्छता अभियान में तेजी, नगर निगम अधिकारियों को मिले स्पष्ट निर्देश

रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 और राजस्व वसूली अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने अधिकारियों को बड़े बकायादारों से सख्ती से बकाया वसूलने और शहर की सफाई व्यवस्था को राजधानी के अनुरूप बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बकायादारों से होगी सख्त वसूली

आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली अभियान को तेज किया जाए। खासतौर पर बड़े व्यवसायिक परिसरों, मॉल, होटल और आवासीय सोसाइटियों से बकाया वसूली प्राथमिकता से की जाए। कर वसूली के लिए डिमांड नोट जारी कर बकायादारों से शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए बड़े फैसले

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत कॉलोनियों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। स्वच्छतम मोहल्ला, होटल, बाजार, स्कूल और अस्पताल जैसी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित किया जाएगा। ब्रांड एम्बेसडर के जरिए स्वच्छता जागरूकता फैलाई जाएगी और नागरिकों को होम कंपोस्टिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और 3आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल) अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

नगर निगम स्पॉट फाइन का सख्ती से पालन करेगा। खुले में कचरा फेंकने, जलाने, पॉलीथिन उपयोग करने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और खुले में शौच करने पर जुर्माना लगाया जाएगा

शहर को 7-स्टार रेटिंग दिलाने की तैयारी

नगर निगम का लक्ष्य गार्बेज फ्री सिटी 2024 असेसमेंट में 7-स्टार रेटिंग प्राप्त करना है। इसके लिए आवासीय क्षेत्रों, व्यवसायिक परिसरों, तालाबों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और ट्रांसपोर्ट हब में स्वच्छता को और मजबूत किया जाएगा।

निगम ने बनाए विशेष कार्ययोजना

  • बर्तन बैंक, फूड बैंक, कपड़ा बैंक और झोला बैंक की स्थापना हर जोन में होगी।
  • स्टैंड-अलोन यूरिनल, मल्टी-लेवल पार्किंग और आधुनिक आईएसबीटी बनाए जाएंगे।
  • हर वार्ड को स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त ने सभी जोन अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि स्वच्छता अभियान और राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!