रायपुर PO भर्ती घोटाला: फर्जी कैंडिडेट ने दिलाई नौकरी, अंग्रेज़ी बोलने में फेल, FIR दर्ज

Spread the love

रायपुर। साल 2022 में देशभर में आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा में रायपुर से हैरान कर देने वाला घोटाला सामने आया है। आयन डिजिटल ज़ोन परीक्षा केन्द्र (डीडी नगर थाना क्षेत्र) में एक कैंडिडेट ने फर्जीवाड़ा करके नौकरी हासिल कर ली। मामला तब खुला, जब नौकरी ज्वॉइन करने के बाद उससे अंग्रेज़ी में सवाल पूछा गया और वह जवाब नहीं दे सका।

मुंबई में FIR, रायपुर पुलिस कर रही जांच

इस सनसनीखेज मामले में मुंबई के बांद्रा-कुरला थाने में FIR दर्ज की गई है। चूंकि फर्जीवाड़ा रायपुर में हुआ था, इसलिए केस डायरी रायपुर भेज दी गई है। अब डीडी नगर थाना पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

ECGC कंपनी के अधिकारी ने किया खुलासा

ECGC कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक लक्ष्मण गुलाबराय रोहिरा ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला धारा 120 (B), 419 और 420 के तहत दर्ज हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के भरतपुर निवासी विनीत कुमार रामदयाल मीना और उसके साथी ने 21 मार्च 2022 से 22 मार्च 2023 के बीच मिलकर यह साज़िश रची। उन्होंने एक फर्जी कैंडिडेट से परीक्षा और इंटरव्यू दिलवाया और असली कैंडिडेट को नौकरी दिलवा दी।

नौकरी किसी और को, परीक्षा कोई और दे गया

ECGC की आंतरिक जांच में सामने आया कि नियुक्ति के दस्तावेज़ जिस अभ्यर्थी के नाम पर बने, उसने परीक्षा दी ही नहीं थी। अंग्रेज़ी में सवाल-जवाब में विफल रहने पर संदेह गहरा गया और पूरी जांच के बाद फर्जीवाड़ा सामने आया।

डिग्री पर भी शक, CCTV फुटेज जब्त

डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि अभ्यर्थी की अंग्रेज़ी डिग्री भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने फर्जी डिग्री, परीक्षा सेंटर के CCTV फुटेज और अन्य दस्तावेज़ जब्त कर लिए हैं। जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

इस पूरे प्रकरण में मुन्ना भाई स्टाइल में परीक्षा दिलाने जैसी चालबाज़ी का शक जताया जा रहा है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!